पढाई में धयान कैसे लगाए |How to focus in Studies ?

Padhai me man kaise lgaye :- इस दुनिया में हर कोई Successful होना चाहता है लेकिन आपने देखा होगा बहुत ही कम लोग अपने जीवन में सफल हो पाते हैं | दोस्तों इसके पीछे कुछ कारण है उनमें से एक कारण FOCUS है | इस दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स कहते हैं अगर आज में successful हू , इसलिए क्योंकि मैंने सिर्फ कुछ ही चीजों पर फोकस किया | यदि आप भी अपने जीवन में Success को Achive करना चाहते हैं तो आपको Power of Focus के बारे में जरूर पता होना चाहिए | यदि आप Focus की Power समझ गए तो आप अपनी life में कुछ भी कर सकते हैं | Imposible को भी possible कर सकते हैं | अपने किसी भी सपने को सच कर सकते हैं | इस आर्टिकल में आप समझेंगे की आप अपने फोकस की पावर को कैसे बढ़ा सकते हैं |
हम पढ़ाई में मन क्यों नहीं लगा पाते हैं ?
Table of Contents

दोस्तों किसी भी काम या पढ़ाई में फोकस ना कर पाने का एक बड़ा कारण मल्टीटास्किंग है | मतलब Study कर तो रहे हैं , लेकिन उसमें हमारा पूरा Focus नहीं होता है हम Study के साथ-साथ और दूसरे काम कर है | जिसके कारण ना तो हम Study को अच्छे से कर पाते हैं और ना ही दूसरे काम को और फिर जब समय बीत जाता है तो हम Regrate करते हैं | और कहते हैं कि अरे यार आज कुछ नहीं पढ़ा पाया सारा टाइम चला गया |
What is focus ? फोकस क्या होता है ?

दोस्तों सिंपल शब्दों में कहे तो , फोकस करना मतलब अपने ध्यान को किसी एक चीज पर केंद्रित करना होता है | फोकस एकाग्रता (Concentration) से आती है |
Focus से क्या होता है ?

दोस्तों एक लेंस की मदद से सूरज की किरणों से एक कागज क्यों जल जाता है ? सूरज की किरणों जब अलग-अलग जगहों पर पढ़ते हैं तो , उनकी क्षमता बहुत कम होती है । और जैसे ही लेंस सूरज की सारी किरणों को एक जगह इकट्ठा करके focus करता है जो सूरज की किरणों की क्षमता को बढ़ा देता है जिसे कागज जल जाता है | उसी प्रकार जब हम केवल एक goal पर Focus करते हैं। तो हमारी उस काम को करने की क्षमता बढ़ जाती है और हम उस काम को बहुत जल्दी कर पाते हैं |
What to do to improve your Focus power ?
दोस्तों अगर आपको अपनी फोकस की पावर को बढ़ाना है तो आपको Distractions को अवॉइड करना सीखना पड़ेगा | इसके लिए आपको कुछ चीजों को फॉलो करना पड़ेगा |
Part 1. Getting Organized
1.Make a to-do list :-

दोस्तों यदि आपको पढ़ाई पर फोकस करना है तो आपको हर रोज to-do list बनानी पड़ेगी | आपको पूरे दिन भर में क्या क्या पढ़ना है आपको पता होना चाहिए |
दोस्तों अगर Daily To Do List नहीं बनाते हो तो आपके पास पढ़ाई करने का कोई Reason नहीं होगा | आपको पता ही नहीं होगा कि आपको क्या पढ़ना है तो पूरे दिन भर आप पढ़ाई कैसे करोगे | यदि आपके सामने एक to-do list होगी तो आप उसे एक चैलेंज की तरह लोगे और पढ़ाई करोगे |
- आप टू डू लिस्ट में कम से कम 3 Chapter लिखोगे जिसे आपको उस दिन में Complete करना होगा | और आपको उसके अगले दिन के लिए भी पहले से 3 Chapter लिख लेना है |
- फिर आपको पहले दिन के सारे Chapter कंप्लीट करना है | जब आप उन सारे Chapter को Complete कर लोगे तो आपको अंदर से एक प्राउड की फीलिंग आएगी | आपको लगेगा कि हां यार आज मैंने कुछ पढ़ाई की है |
- और अगर आपके पास और टाइम बचता है तो आप वह Chapter भी कर सकते हैं जो आपने Next day के लिए लिखा था |
- जैसे-जैसे आप एक-एक Chapter कंप्लीट करते जाएंगे आपको अपने आप को Reward के रूप में ब्रेक देना है |
- आपको पहले सारे छोटे छोटे Chapter को कंप्लीट करना है |
2. Prioritize your tasks :-

आपको अपने सारे Chapter को उनकी Difficulty के अनुसार करना है ,जो काम जितना ज्यादा Difficult होगा ,उसको Morning में करना जब आप energy और motivation से भरे हुए होते हैं | आपको आसान अध्याय को शाम के लिए बचा के रखना है ।
जब आप थके हुए महसूस करते हो , तो आप आसानी से उन Chapter को Complete कर पाओगे ,आपको कभी भी सबसे मुश्किल Chapter को शाम के लिए बचा कर नहीं रखना है , नहीं तो आप उस Chapter को नहीं कर पाओ ,और आप उसे अगले दिन के लिए छोड़ दोगे |
3. Keep an organized space :-

आपका पढ़ाई में फोकस करना और भी आसान हो जाता है । जब आपको पता होता है कि आपको जिस भी काम को करना है ,उस काम को करने के लिए जो भी इंपॉर्टेंट चीजें हैं वह कहां रखी है ,जैसे एग्जांपल के लिए आपको पढ़ाई करना है तो आपको पता होना चाहिए कि आपकी पेन , पेंसिल , किताबें कहां रखी हुई है |
सारी चीजों को organize रखने से आपका बहुत सारा समय बचता है । और आपको किसी भी चीज को खोजने में परेशानी नहीं होती है । जब आपको उस चीज की जरूरत होती है,वह आपके सामने होता है ,और आपका बहुत सारा समय बचता है | आपको अपने काम को पूरा करने के लिए और मोटिवेशन मिलता है |
ऐसी कोई भी चीज जो आपके Study से related नहीं है उसको आप अपने Study Space से दूर रखिए | जब भी आप पढ़ाई करने बैठे तो आपको अपने मोबाइल फोन को भी बहुत दूर रखना है | और यदि आपको बहुत जरूरत है तभी आप अपने फोन को अपने पास रखें |
4. Manage your time :-

पढ़ाई में पूरा focused रहने के लिए अपने टाइम को मैनेज करना बहुत Important part है | जब भी आप टू डू लिस्ट बनाने बैठो गे तो, आपको किसी भी Chapter को करने के लिए कितना समय लग सकता है | उसको भी Note कर लेना है | ऐसा करने से आपको एक Idea रहेगा कि आपको अपने सारे Chapter को कंप्लीट करने में पूरे दिन भर में कितने समय लग सकते हैं | आपको सभी Chapter को उनके काम के अनुसार Time देना हैं | ऐसा ना हो कि किसी Chapter को पूरा करने में 2 घंटे लग रहे हैं | और आपने उसे 20 मिनट का समय दिया हो | ऐसा करने से आप डिमोटिवेटेड हो जाएंगे और Chapter को पूरा कर ही नहीं पाएंगे |
5. Taking breaks during Study :-

दोस्तों यदि आपको अपने पढ़ाई को और एफिशिएंट और प्रोडक्टिव होकर करना है | तो आपको बीच-बीच में break लेना बहुत जरूरी है | ऐसा करने से आपकी फोकस पावर बढ़ती है | आपको कम से कम हर 1 घंटे पढ़ाई करने के बाद 10 मिनट का ब्रेक लेना चाहिए | आप इस break को Reword की तरह use कर सकते हैं | और आप उस 10 मिनट के ब्रेक में अपना मनपसंद काम कर सकते , जैसे कि फोन चलाना , अपने किसी फ्रेंड से बात करना , या आप कोई फिजिकल एक्टिविटी कर सकते हैं | जिससे body में Blood follow बढ़ेगा और आप अच्छा और एनर्जी महासू करेंगे | जिससे आप उस Chapter/Unit को more focus के साथ बहुत जल्दी पूरा कर सकते हैं |
Part 2. Improving Your Focus Power to Study for Long hours
1. Build up your focus stamina :-

आपको अपने फोकस करने की क्षमता को बढ़ाना होगा | जिसे आप प्रैक्टिस के द्वारा धीरे धीरे बढ़ा सकते हैं | ऐसा करने के लिए आपको किसी भी एक काम को बिना कुछ और किए 30 मिनट तक करना होगा | यह समय बीतने के बाद आपको देखना होगा आप उस काम को और कितनी देर तक बिना रुके कर सकते हैं | Example के लिए आपने एक Book को पहले दिन 45 मिनट पढ़ा| और अब आप इससे ज्यादा फोकस नहीं कर पाए | तो अब आप उसी Book को अगले दिन 60 मिनट तक पढ़ने करने की कोशिश करेंगे | और फिर उसके अगले दिन उसी Book 80 को मिनट पढ़ने की कोशिश करेंगे | फिर धीरे-धीरे उस Book को पढ़ते-पढ़ते आपको महसूस होने लगेगा की आपकी फोकस करने की क्षमता बढ़ गई है |
2.Meditate:-

Meditation Relax करने के साथ-साथ अपनी फोकस पावर को भी बढ़ाने का एक बहुत ही अच्छा तरीका है | यदि आप रोजाना मात्र 10 से 20 मिनट भी मेडिटेशन करेंगे तो आपकी Focus Power में बहुत ज्यादा इंप्रूवमेंट आ जाए गा | आप रोजाना सुबह उठने के बाद मेडिटेशन कर सकते और रात को सोने से भी पहले कर सकते |
3. Reading Books :-

किताबें पढ़ना फोकस को बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है | सबसे पहले आपको कम से कम |बिना रुके 30 मिनट तक किताब पढ़ने की आदत बनानी होगी । फिर उसके बाद आप उसको 1 घंटा पढ़ने की कोशिश करें । और छोटे छोटे ब्रेस्ट के साथ 2 घंटे पढ़ने की कोशिश करें ।इसी प्रक्रिया को Follow करते हुए समय सीमा को और बढ़ाएं | धीरे-धीरे आप महसूस करेंगे फोकस पावर बढ़ाने लगी है |
Best bookes to read in 2020 |It can change your life
4. Multi-task less :-

दोस्तों बहुत सारे लोग सोचते हैं कि मल्टी टास्किंग एक बहुत ही अच्छा तरीका है | अपने Work / Task को बहुत जल्दी पूरा करने का और एक साथ 2 3 काम करने का पर असल में ऐसा नहीं है । बल्कि मल्टी टास्किंग हमारी एकाग्रता Concentration के लिए बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक है | दोस्तों जब आप Multi tasking करते हैं | तो आप सोचते हो कि आप बहुत ज्यादा काम कर रहे हो। परंतु आप अपना पूरा ध्यान और ताकत किसी एक काम में नहीं लगाते । जो आपके कंसंट्रेशन के लिए बहुत नुकसानदायक होता है | ऐसा करने से आपकी कंसंट्रेट करने की क्षमता कम होती चली जाती है |
पढ़ाई में मन कैसे लगाएं ? How to concentrate on study ?
Part 3 .Avoiding Distractions
1. Avoid distractions online :-

इंटरनेट बहुत सारी इंटरेस्टिंग और नॉलेजेबल इंफॉर्मेशन से भरा हुआ है | लेकिन जब आप पढ़ाई करने बैठते हो तो , यही इंटरनेट आपके डिस्ट्रक्शन का कारण बन जाता है | इसलिए दोस्तों अगर आप सच में अपने पढ़ाई को फुल फोकस के साथ कंप्लीट करना चाहते हो तो । आपको social media जैसे Facebook , Whatsapp , Inastagram , और हर 10 मिनट में अपने फोन के नोटिफिकेशन को चेक करना बंद करना पड़ेगा |
आपको पढ़ाई करते वक्त किसी को पर्सनल मैसेज या ईमेल का रिप्लाई नहीं करना चाहिए | ऐसा करने से आप बहुत ज्यादा समय वेस्ट कर देंगे | हो सके तो पढ़ाई करते वक्त अपने फोन का इंटरनेट कनेक्शन ऑफ रखिए | अगर आप फोन से दूर नहीं रह सकते तो ,आप उसको Reword की तरह यूज कर सकते हो |
जब आप बीच-बीच में काम करने के बाद ब्रेक लेंगे तो आप उस ब्रेक में फोन यूज कर सकते हैं। और उसमें इंपॉर्टेंट मेल या व्हाट्सएप मैसेजेस का रिप्लाई कर सकते हैं | यदि आपकी पढ़ाई इंटरनेट से ही पॉसिबल है तो आपको कोशिश करनी है कि पढ़ाई करते वक्त आप अपने फोन या लैपटॉप में 5 से ज्यादा ओपन ना रखें | और अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका माइंड automaticaly मल्टीटास्किंग मोड में चला जाएगा |
2. Don’t get distracted by other people :-

कई बाहर आपके आसपास रहने वाले लोग आपके काम को पूरा करने केले बहुत बड़ा डिस्ट्रक्शन बनते हैं | वह जाने अनजाने में आपको अपने गोल्स पूरा करने से रोकते हैं | इससे बचने के लिए आप उन लोगों को बता दीजिए कि वह काम जो आप कर रहे हैं वह आपके लिए करना कितना इंपॉर्टेंट है |
3. Don’t get distracted by your environment :-

दोस्तों कोई भी इन्वायरमेंट आपके लिए डिस्ट्रक्शन का कारण बन सकता है | अगर आप उस इन्वायरमेंट को अपने आपको डिस्टर्ब करने दे | लेकिन अगर आपने अपना माइंड सेट बना लिया है| कि नहीं यार आज जो भी हो जाए मुझे पढ़ाई कंप्लीट करना ही है | तो ईसके बाद कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस इन्वायरमेंट में बैठे हैं आप किसी भी वर्कप्लेस पर बैठ कर बड़े आराम से पढ़ सकते हैं |
4. Stay Motivated :-

दोस्तों अगर आप अपने पढ़ाई को बिना डिस्ट्रिक्ट हुए , और फोकस के साथ पूरा करना चाहते हैं । तो उसके लिए सबसे बेस्ट तरीका मोटिवेशन है | दोस्तों आपको एक कागज पर लिखना होगा कि
आप पढ़ाई नहीं करेंगे तो इससे आपको क्या नुकसान होगा ?
उस कागज को आपको ऐसे किसी जगह पर चिपकाना है | जहां पर आपका ध्यान हमेशा उस पर जाता रहे | जब आप की नजर उस कागज पर पड़ेगी तो, वह आपको याद दिलाता रहेगा कि पढ़ाई आपके लिए कितना जरूरी है | आपको इसे किसी भी हालत में पूरा करना है |दोस्तों अगर आपको इस दुनिया में कोई सक्सेसफुल होने से कोइ रोक सकता है तो वह सिर्फ और सिर्फ आप ही है | दोस्तों तो उम्मीद है कि यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा । और अगर यदि यह आप पोस्ट आपको अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों परिवारजनों के साथ जरूर शेयर करें |
Other Article