Allu Arjun Biography in Hindi (अल्लू अर्जुन की जीवनी) ,Movies , Photos , Age ,Birthday , Father

 

दोस्तों आज हम South India के Superstar  Actor Allu Arjun Biography in Hindi के बारे में जानेंगे | अल्लू अर्जुन तेलुगू सिनेमा Super Star के रूप में जाने जाते  है,  पर आज उनकी Popularity  किसी  इसी बॉलीवुड एक्टर से कम नहीं है |

Allu Arjun के फिल्में वाकई में धमाल मचा रही हैं। इससे साफ होता है कि उनके बहुत बड़े फैन फॉलोइंग है। वे South India के बहुत ही प्रमुख स्टार हैं, लेकिन उन्हें भारत के हर कोने में पसंद किया जाता है।

Allu Arjun को न केवल South India में, बल्कि हिंदी दर्शकों से भी काफी प्यार मिला है। इसीलिए, उनकी हर फिल्म को हिंदी में भी डब किया जाता है। हिंदी फैन्स भी उनकी फिल्मों का बहुत अच्छा प्रतिक्रिया और प्यार देते हैं। वे समय-समय पर अपने लुक और स्टाइल को बदलते रहते हैं, और हर नए लुक को उनके फैन्स काफी पसंद करते हैं। इसीलिए, उन्हें “Stylish star Allu Arjun” कहा जाता है।

उनके फैन्स की भीड़ को देखते ही पता चलता है कि उनका कितना बड़ा फैन फॉलोइंग है। उनके Facebook पेज पर 2 करोड़ फॉलोअर्स हैं और वे हर साल Forbes Celebrity List में छाए रहते हैं। Allu Arjun की सफलता की कहानी, उनकी प्रेम कहानी, और उनके जीवन से जुड़ी कई रोचक बातें हमें इस लेख के माध्यम से मिलती हैं।

Personal Info

जन्म तिथि 8 अप्रैल  1983
उम्र (2024 में ) 41 Years
जन्मिस्थान चेन्नई , तमिल  नाडु , भारत
राष्ट्रीयता  भारतीय
होमटाउन हैदराबाद , इंडिया
स्कूल St. पैट्रिक  स्कूल , चेन्नई
कॉलेज MSR कॉलेज , हैदराबाद
शैक्षिक योग्यता BBA
डेब्यू फिल्म  डेब्यू : विजेता  (1985 बल कालकर के तौर पर )

गंगोत्री  (2003)

परिवार पिता – अल्लू अरविंद  (प्रोडूसर)

माता – निर्मला

भाई – अल्लू  सिरीश  ( एक्टर) और अल्लू  वेंकटेश

बहन – नहीं है

धर्म हिन्दू
जाती कापू
पता हैदराबाद में उनके 2 घर हैं।
शौक प्राचीन वस्तुएँ एकत्रित करना, पढ़ना, फोटोग्राफी करना, चित्र बनाना

(Allu  Ajun Height ,Body , Weight)

Physical Stats & More
लम्बाई (लगभग) सेन्टीमीटर्स में – 175 cm

मीटर्स में – 1.75 m

फ़ीट  इनचेस में – 5’ 9”

वजन (लगभग) किलोग्राम्स में – 69 kg

पाउंड्स में – 152 lbs

बॉडी माप (लगभग) – छाती: 42 Inches

– कमर: 32 Inches

– बाइसेप्स : 15 Inches

आँख का कलर भूरा
हेयर  कलर हल्का भूरा

अल्लू अर्जुन का प्राम्भिक जीवन (Early life of Allu Arjun)

अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1983 को तमिलनाडु के चेन्नई शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम अल्लू अरविंद है, जो फिल्मों के प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर हैं। उनकी मां का नाम निर्मला है और वह एक हाउसवाइफ हैं।

अल्लू अर्जुन के दादाजी भी एक अभिनेता रहे हैं, जिन्होंने 1000 से भी ज्यादा दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया और उन्हें 1990 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

अल्लू अर्जुन के दो भाई हैं, जिनमें एक व्यवसायी हैं और दूसरे एक्टर हैं। अल्लू सिरिश भी कई फिल्मों में लीड रोल में नजर आ चुके हैं।

अल्लू अर्जुन की शादी 6 मार्च 2011 को स्नेहा रेड्डी के साथ हुई थी और उनके दो बच्चे हैं।

उनके परिवार में अन्य भी कई प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय अभिनेता हैं, जैसे कि मेगा स्टार चिरंजीवी, पवन कल्याण, नगेंद्र बाबू, और रामचरण। उनके परिवार के कई सदस्य आज भी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।

अल्लू अर्जुन की पढाई लिखाई  (Education Qulification of Allu Arjun) 

अल्लू अर्जुन ने बचपन से ही अभिनय का बहुत शौक रखा था। पढ़ाई में उन्हें ज्यादा मन नहीं लगता था, लेकिन उनका इंटरेस्ट डांसिंग और अभिनय में था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट पैट्रिक्स स्कूल, चेन्नई से पूरी की और फिर MSR कॉलेज, हैदराबाद से B.B.A पास किया। उनका बचपन में ऐनिमेशन के प्रति भी बहुत शौक था और वह एक एनिमेटर बनना चाहते थे।

जैसे-जैसे अल्लू अर्जुन बड़े होते गए, उनका इंटरेस्ट अभिनय में आ गया। वे कहते हैं कि उनके परिवार में फिल्मी माहौल की वजह से हमेशा से फिल्म इंडस्ट्री के आसपास रहा है। अगर वे कहीं और करियर बना लेते तो भी, वे बाद में फिल्म प्रोडक्शन या फिल्म इंडस्ट्री के किसी अन्य क्षेत्र में ही जाते।

अल्लू अर्जुन अपनी स्कूली पढ़ाई में टॉपर नहीं थे, पर उन्होंने डांस में हमेशा टॉपर बनाए रखा। वह बचपन में स्कूल के हर डांस प्रतियोगिता में भाग लेते और उन्हें जीतते भी थे।

अल्लू अर्जुन को डांस का बहुत शौक था और वे बिना किसी प्रशिक्षण या क्लास के ही बहुत अच्छे डांसर बन गए। वे माइकल जैक्सन और गोविंदा के बड़े प्रशंसक हैं और उन्होंने गोविंदा की एक्सप्रेशन की तारीफ की है। उन्हें लगता है कि गोविंदा जैसे अभिनेता आज भी कोई नहीं है।

अल्लू अर्जुन का एक्टिंग कर्रिएर (Allu Arjun Acting Carrier) 

Allu Arjun Acting CarrierAllu Arjun Acting Carrier

अल्लू अर्जुन को बचपन से ही अभिनय में दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन जब वे सिर्फ दो या ढाई साल के थे, तो उनका अभिनय करियर शुरू हो गया था। 1985 में आई फिल्म “विजेता” में अर्जुन को एक बच्चा कलाकार के रूप में लिया गया था।

इसके बाद, अल्लू अर्जुन ने 2001 में फिल्म “डैडी” में एक नृत्यकार के रूप में काम किया, जहां उन्होंने अपने नृत्य से सभी को प्रभावित कर दिया।

2002 में, अल्लू अर्जुन को पढ़ाई के लिए कनाडा जाने का प्लान था, लेकिन उन्हें “गंगोत्री” फिल्म का ऑफर मिला, जो कि डायरेक्टर के आर. रघुवेंद्र राव की 100वीं फिल्म थी।

उन्हें इस फिल्म के लिए चुना गया और यह उनके लिए बड़ी बात थी, इसलिए उन्होंने कनाडा जाने का प्लान रद्द करके इस मूवी में काम करने का निर्णय लिया।

“गंगोत्री” 2003 में रिलीज हुई और अर्जुन ने एक गांव के लड़के का किरदार निभाया। अल्लू अर्जुन ने इस रोल को इस तरह निभाया कि लोगों को यह पता नहीं चला कि वे गांव के नहीं हैं, और उनकी अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता प्राप्त की।

उनके अभिनय के कारण ही उन्हें “फिल्मफेयर अवार्ड” में “बेस्ट डेब्यू मेल अवार्ड” से सम्मानित किया गया। अपने पहले लीड रोल में शानदार प्रदर्शन के कारण, उन्हें जल्द ही उनकी अगली फिल्म “आर्या” मिल गई।

“आर्या” भी बहुत ही सफल रही और यह फिल्म ने उन्हें काफी प्रसिद्ध किया। फिल्म की सफलता से ही आप यह समझ सकते हैं कि टीवी पर आने के बाद भी यह फिल्म थिएटर में चलती रही, और कई थिएटर्स में यह फिल्म 400 दिनों तक चलती रही।

इस फिल्म का बजट चार करोड़ था, और फिल्म ने लगभग 35 करोड़ का व्यापार किया, जो उस समय की फिल्मों की कमाई से कहीं अधिक थी। यह फिल्म अल्लू अर्जुन के करियर का टर्निंग प्वाइंट बनी।

पर इस फिल्म के डायरेक्टर के लिए अल्लू अर्जुन पहली पसंद नहीं थे, वे इस फिल्म में रवि तेजा या प्रभास को कास्ट करना चाहते थे, पर उन दोनों ने ही इस फिल्म करने से मना कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने अल्लू अर्जुन को यह फिल्म ऑफर की जो उन्हें बहुत पसंद आई थी।

इसके बाद, साल 2005 में, उनकी तीसरी फिल्म “बन्नी” रिलीज हुई जो कि सुपरहिट थी। “बन्नी” फिल्म ने अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग को पूरे देश में बढ़ा दिया।

इस फिल्म के बाद, अल्लू अर्जुन को “बन्नी” नाम का एक निक नाम भी दिया गया। “बन्नी” फिल्म में उनके किरदार का नाम बन्नी था, और असली जिंदगी में भी उनके परिवार वाले उन्हें बन्नी ही बुलाते थे, तो “बन्नी” फिल्म के बाद फैंस भी “बन्नी” बुलाने लगे।

अल्लू अर्जुन के द्वारा किये फिल्मे (Allu Arjun Filmography)

Year Title
1985  Vijetha
1986 Swati Mutyam
2001 Daddy
2003 Gangotri
2004 Arya
2005 Bunny
2006 Happy
2007 Desamuduru
Shankar Dada Zindabad
2008 Parugu
2009 Arya 2
2010 Varudu
Vedam
2011 Badrinath
2012 Julayi
2013 Iddarammayilatho
2014 I Am That Change
Yevadu
Race Gurram
2015 S/O Satyamurthy
Rudhramadevi
2016 Sarrainodu
2017 Duvvada Jagannadham
2018 Naa Peru Surya, Naa Illu India
2020 Ala Vaikunthapurramuloo
2021 Pushpa

अल्लू अर्जुन ने अपने 20 साल के करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने अपने करियर में ज्यादातर सुपरहिट फिल्में दी हैं, जैसे कि “गंगोत्री”, “हैप्पी”, “शंकर दादा जिंदाबाद”, “देसमुदुरु”, “आर्या 2”, “बद्रिनाथ”, “सन ऑफ सत्यमूर्ति”, “सरैनोडु”, “आला वैकुंठपुरमुलो” आदि।

साल 2008 में उनकी फिल्म “परगु” रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने एक लड़के का किरदार निभाया। इस रोल के लिए उन्होंने बहुत वजन भी कम किया था और इस फिल्म में उन्होंने छोटे बालों का भी परिचालन किया था।

उनकी इस फिल्म के रिलीज होने के बाद, फिल्म को मिले-जुले रिव्यूज थे, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और अर्जुन की शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड भी मिला।

अल्लू अर्जुन की फिल्म “सरैनोडु” भी 2016 में हिट रही, इस फिल्म ने 125 करोड़ से भी अधिक का व्यापार किया था।

साल 2011 में उनकी फिल्म “बद्रीनाथ” आई थी, जिसमें वे पहली बार वॉरियर के रूप में देखे गए थे, और वॉरियर की तैयारी के लिए उन्होंने वियतनाम में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी ली थी।

उनकी सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म “आला वैकुंठपुरमुलो” साल 2020 में आई थी, इस फिल्म ने 262 करोड़ का व्यापार किया था। यह फिल्म बाहुबली के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू फिल्म बन गई थी।

इसी बीच, उन्हें “पुष्पा” फिल्म का ऑफर मिला, जो कि उन्हें बहुत पसंद आया। इस फिल्म में उन्हें एक नए अवतार में देखा जाएगा, और इसके लिए उनके फैंस बहुत उत्साहित हैं।

साल 2010 में उनकी फिल्म “वेदाम” आई थी, जिसमें उन्हो

अल्लू अर्जुन की कमाई (Allu Arjun Business , Net Worth , Income)

एक्टिंग के अलावा अल्लू अर्जुन एक बिजनेसमैन भी हैं उन्होंने एक कार लीज कंपनी में इन्वेस्ट किया हुआ है | उनका एक होटल है और वह एक नाइट क्लब के Owner भी हैं , इसके साथ ही उनके कुछ और भी बिजनेसेस है|

बात करें अल्लू अर्जुन के नेटवर्क की तो एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास लगभग  350 करोड रुपए की Property है |उससे भी बड़ी प्रॉपर्टी अर्जुन के करोड़ों फैंस हैं , जो लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं |

अल्लू अजुन की लव लाइफ (Allu Arjun Wife , Relationship & Love Story)

अल्लू अर्जुन की Wife औ Relationship के बारे में  बात करेंगे | स्नेहा रेड्डी हैदराबाद के एक बिजनेसमैन की बेटी है , वह देखने में तो किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है , पर उनका Acting से कोई लेना-देना नहीं रहा है |

अल्लू अर्जुन और स्नेहा की पहली मुलाकात दोनों के ही एक कॉमन फ्रेंड की शादी में हुई थी , अल्लू अर्जुन ने जब वहां स्नेहा को देखा तो , पहली नजर में ही प्यार हो गया था |

उसी शादी में दोनों की बातचीत शुरू हुई, और फिर वह दोनों रेगुलर बात करने लगे , उन दोनों को एक दूसरे से प्यार हो चुका था , और वह शादी भी करना चाहते थे ,लेकिन प्रॉब्लम तब हुई,  जब उसने आने अर्जुन के बारे में अपनी फैमिली को बताया  की एक एक्टर से शादी करना चाहती हैं तो  उनकी फैमिली में यह बात किसी को भी पसंद नहीं आई ,  इसलिए सभी ने इतने आते अल्लू अर्जुन से शादी करने से मना कर दिया |

कुछ टाइम बिता और टाइम के साथ ही इस नेहा के घर वालों को यह एहसास हुआ कि स्टार होने के बाद भी आलू अर्जुन बहुत Down to earth , Simple और Family  ,को प्राथमिकता देने वाले व्यक्ति हैं |

अल्लू अर्जुन के बिहेवियर और  आदत से प्रभावित होकर स्नेहा की  फैमिली शादी के लिए मान गई, इसके बाद 6 मार्च 2011 को दोनों परिवारों के सहयोग से स्नेहा रेड्डी और अल्लू अर्जुन हमेशा के लिए शादी के पवित्र बंधन में बंध गए |

आज स्नेहा और अर्जुन की शादी को 10 साल हो चुके हैं , और उनके दो प्यारे से बच्चे भी हैं जिनमें एक बेटा आया है और बेटी आरहा है |

अल्लू अर्जुन के बारे में अफवाह (Rumors about Allu Arjun)

वर्ष 2013 में, स्नेहा से उनके तलाक के बारे में काफी चर्चा हुई थी, लेकिन बाद में अर्जुन ने इसे इनकार कर दिया। अभिनेत्री अनासुया के पुराने वीडियो की काट-छांट करने के बाद सोशल मीडिया पर प्रकाशित किया गया, जब वह अपनी फिल्म “गंगोत्री” में अभिनय कर रही थीं।

अल्लू अर्जुन के बारे में तथ्य (Facts About Allu Arjun)

तो चलिए दोस्तों अब जान लेते हैं अल्लू अर्जुन की लाइफ और करियर से जुड़ी और भी कई इंटरेस्टिंग बातें  |

  • आलू अर्जुन के बारे में बहुत कुछ है जो लोगों को पता होना चाहिए। 2013 में, स्नेहा से उनके तलाक के बारे में काफी चर्चा हुई थी, लेकिन बाद में अर्जुन ने इसे इनकार कर दिया। अभिनेत्री अनासुया के पुराने वीडियो की काट-छांट करने के बाद सोशल मीडिया पर प्रकाशित किया गया, जब वह अपनी फिल्म “गंगोत्री” में अभिनय कर रही थीं।
  • आलू अर्जुन का संघर्ष और सफलता का सफर बेहद दिलचस्प है। उन्होंने बचपन से ही जिम्नास्टिक्स और मार्शल आर्ट्स में रुचि दिखाई। फिल्म इंडस्ट्री से उनके चाचा हैं, जैसे कि चिरंजीवी, नगेंद्र बाबू, और पवन कल्याण। उनके दादा भी एक महान हास्य कलाकार थे।
  • अर्जुन का दिल बड़ा है। वह ब्लड डोनेशन करते हैं और अपने जन्मदिन पर मानसिक रूप से कमजोर बच्चों की सहायता करते हैं। उन्हें पढ़ने का बहुत शौक है, और वे व्यक्तित्व विकास से जुड़ी किताबें पढ़ना पसंद करते हैं।
  • अर्जुन के केरल में कई फैंस हैं। वह कई ब्रांडों के लिए ब्रांड एम्बेसडर भी हैं।
  • अल्लू अर्जुन ने बॉलीवुड में काम करने का इरादा किया है, लेकिन अभी तक वहां किसी फिल्म में काम नहीं किया है।
  • वे एक बहुत अच्छे एक्टर, डांसर, फोटोग्राफर, और पेंटर भी हैं। अर्जुन को फिल्मों में अद्वितीय रूप से पहचाना जाता है, और उन्हें फैंस ने “स्टाइलिश स्टार” के नाम से भी जाना है।
  • उन्हें उनके पिता का बड़ा प्यार है, और वे हमेशा उनसे सलाह लेते हैं।
  • अर्जुन ने एक शॉर्ट फिल्म भी बनाई है, जिसमें उन्होंने महत्वपूर्ण संदेश दिया है।
  • उन्हें नेपोटिज़्म के खिलाफ खुलकर बोलने का साहस है, और वे समझते हैं कि उन्हें अपनी मेहनत से यहां पहुंचने में सफलता मिली है।
  • आलू अर्जुन एक बहुत ही अनूठे और प्रेरणादायक शख्सियत हैं, और उनके फैंस के लिए उनकी प्रेम और सहानुभूति असीम है।

 

Leave a Comment